फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी ब्लॉग मामला: एसएमसी सचिव निलंबित, कश्मीर में हुई हत्याओं के खुल सकते हैं राज

Tue, 20 Jul 2021 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एसएमसी सचिव और बाकी के उनके चार साथी लोगों की प्रोफाइल तैयार कर आतंकियों के लिए हिटलिस्ट जारी करते थे।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर फाइट ब्लॉग मामले में गिरफ्तार होने के दो दिन बाद श्रीनगर नगर निगम के सचिव सोफी अकबर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। एसएमसी के कमिश्नर अथर आमिर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोफी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद निगम के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों को डराने-धमकाने के आरोप में सोफी को उनके दो बच्चों और दो अन्य लोगों के साथ शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बीच अगर सूत्रों की मानें तो शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान बरामद हुए 32 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 4 हार्ड डिस्क, 7 मेमोरी कार्ड और एक डोंगल को जम्मू-कश्मीर पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट खंगालने में जुट गए हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि इन सभी डिजिटल उपकरणों में से काफी अहम डाटा बरामद हो सकता है, जिससे इनके पाकिस्तानी आकाओं के साथ संपर्क और अन्य कई मामलों के पीछे की गुत्थी भी सुलझने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मामला पेचीदा होने के चलते इस मामले को एनआईए जांच के लिए अपने पास ले सकती है, हालांकि इसको लेकर किसी भी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आईजीपी कश्मीर रेंज ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में एसएमसी सचिव सोफी मोहम्मद अकबर, उनके दो बच्चे नाजीश यसरब रहमानी और ताबीश अकबर रहमानी के साथ-साथ पीरजादा राकिफ मकदूमी और जावेद खालिद शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इनकी गिरफ्तारी से वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी समेत वकील बाबर कादरी और व्यवसायी सतपाल निश्चल की हत्या की गुत्थी भी सुलझने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें