फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बाजार में शराब की दुकान खुलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। नगर के अपर बाजार में शराब की दुकान खुलने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को महिलाओं ने जहां शराब की दुकान का विरोध जताया है वहीं, तहसीलदार से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया। इसके अलावा दुकान खोलने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को अपर बाजार में शराब की दुकान खोलने की सूचना के बाद स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। पंच रेणू शर्मा, ज्योति देवी, आशा रानी, रानी खजूरिया, शालिनी दूबे, अंजली देवी, आरती शर्मा, इंदु दूबे, ममता देवी, बबली देवी, पंच संजय शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान शमशेर सिंह ने शराब की दुकान का विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि जहां शराब की दुकान खुल रही है वहां से कुछ ही दूरी पर गुरुद्वारा, भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर और गर्ल्स स्कूल है। मोहल्ले में आनेजाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। दुकान के खुलने से माहौल खराब होगा। बाद में महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार लेखराज से मिला और स्थिति से अवगत करवाया। वहीं, अनुमति देने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। तहसीलदार ने जन भावनाओं का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें