फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसजेके आतंकी के मारे जाने के विरोध में सोपोर में बंद

Sun, 12 May 2019 03:04 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आईएस जेके के आतंकी इशफाक अहमद सोफी उर्फ उमर के मारे जाने के विरोध में शनिवार को सोपोर में बंद रहा। वह सोपोर के मॉडल टाउन-बी का रहने वाला था। हिंसा की आशंका में प्रशासन की ओर से एहतियातन सभी स्कूल-कालेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। इसके साथ ही सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप भी नहीं खुले। सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। 

विज्ञापन


शोपियां जिले के हीरपोरा इलाके के राम नगरी में शुक्रवार को मुठभेड़ में उमर मारा गया था। उसका एक अन्य साथी भाग निकला था। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए थे। वह 2015 में आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।

बाद में वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया गया। रिहा होने के बाद जून 2018 में उसने आईएसजेके ज्वाइन कर लिया। पुलिस के अनुसार इशफाक ने सफाकदल और सोवरा में सीआरपीएफ बंकर और खनयार पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड अटैक के अलावा अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें