सांबा। बस अड्डा के निकट सेना की टीए रेजिमेंट की कंपनी के कार्यालय में शनिवार को लगी आग में कार्यालय का काफी सामान जल कर राख हो गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना की टीए रेजिमेंट की कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा सामान जल गया। फायर टेंडर को बुलाया गया, उन्होंने आग को फैलने से बचा लिय। सूत्रों के अनुसार की कार्यालय की फाइलों के साथ अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सेना के अधिकारियों की ओर से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया गया। ब्यूरो