फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत के विरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है: राम माधव

विज्ञापन
राम माधव - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों की गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मौजूदगी अनिवार्य करने पर मचे विवाद के बीच, भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि कार्यक्रम में शिरकत को लेकर किसी भी विरोध को स्वीकार नहीं किया सकता है क्योंकि यह हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।    
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सरकारी कर्मियों के लिए श्रीनगर और जम्मू में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को अनिवार्य कर दिया है। साथ में चेताया गया है कि अगर कोई समारोह में शिरकत नहीं करता है तो यह ड्यूटी में लापरवाही और सरकार के निर्देश की अवज्ञा मानी जाएगी।    

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा आदेश की कथित आलोचना पर किए गए सवाल पर कहा, ‘‘ यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हम सब को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना है।’’    
विज्ञापन


घाटी के सियासतदानों पर हमला करते हुए माधव ने कहा, ‘‘जब वे सत्ता में होते हैं तो कुछ और कहते हैं जब सत्ता से बाहर होते हैं तो अलगाववादी भावनाओं के लिए मददगार होते हैं।’’    
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अधिकारी विरोध कर रहे हैं तो यह गंभीर मामला है और मुझे यकीन है कि राज्य सरकार उचित कार्रवाई करेगी।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें