फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor : चिनाब पर बने सलाल बांध के पांच गेट खोले, जल प्रहार से पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात

Sun, 11 May 2025 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शनिवार सुबह भारत ने कूटनीतिक व सैन्य दबाव कायम करने के साथ ही चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के पांच फाटक खोल दिए। इससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 
विज्ञापन
सलाल डैम के पांच गेट खुले... - फोटो : विकास बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जल प्रहार किया गया है। शनिवार सुबह भारत ने कूटनीतिक व सैन्य दबाव कायम करने के साथ ही चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के पांच फाटक खोल दिए। इससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 

विज्ञापन


सुबह 6:15 बजे जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्थित सलाल डैम से पानी छोड़ा गया। दो दिन पहले भी बगलिहार बांध के दो और सलाल डैम के तीन गेट खोले गए थे। पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को रियासी के निचले क्षेत्रों तलवाड़ा, कांसीपट्टा, जेडी, डेरा बाबा से लेकर अखनूर के ग्रामीण इलाकों तक चिनाब का जलस्तर 22 फीट से भी ऊपर पहुंच गया। 
India Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस की मांग, कहा- पीएम मोदी करें सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने आम नागरिकों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने के लिए सलाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए थे, जिससे पड़ोसी मुल्क में चिनाब का जलस्तर घटकर 2-3 फीट पहुंच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें