जीएमसी जम्मू प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपात प्रबंधन पर चर्चा करते पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के विश
जम्मू। सीमावर्ती क्षेत्रों से रेफर किए जाने वाले मरीजों की विशेष चिकित्सा देखभाल के लिए पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च, चंडीगढ़ (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम जीएमसी जम्मू प्रशासन की मदद करेगी। इससे जीएमसी आपातकालीन टीम की क्षमता बढ़ेगी। इसी तरह भविष्य की आपात स्थितियों में बेहतर रोगी देखभाल के लिए नर्सिंग होम और निजी अस्पताल जीएमसी प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाकर काम करेंगे। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि यह प्रयास अस्पताल में आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए किया गया है। ब्यूरो