फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपरेशन फुकटल’ से जलबहाव में मिली राहत

Thu, 02 Apr 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र में झंस्कार नदी में बनी कृत्रिम झील के कारण जल बहाव में रुकावट आने के बाद किसी भी समय आपात की आशंका को ‘आपरेशन फुकटल’ ने नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन


सेना द्वारा वहां ‘आपरेशन फुकटल’ के तहत बनाए गए नदी में लैंड स्लाइड से बनी झील से बुधवार को पानी निकालना शुरू हो गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

उक्त जानकारी नार्दर्न कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने दी। उन्होंने कहा कि जल के बहाव पर करीब से पैनी नजर रखी जा रही है। सेना, वायुसेना, एनडीएमए और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

उल्लेखनीय है कि लैंड स्लाइड से झंस्कार घाटी में झील बन गई थी, जिसके कभी भी फटने की आशंका जताई जा रही थी। इससे नदी में 30 मिलियन क्यूबिक पानी जमा हो गया था। लैंडस्लाइड से नदी पर 15 किलोमीटर लंबी झील बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें