फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी, तीन हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात  

Sat, 30 Oct 2021 06:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुंछ और राजोरी जिले के सटे इलाके भाटादूड़ियां के जंगल में 20वें दिन भी आतंकियों की तलाश जारी रही। अब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
poonch encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश 20वें दिन भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे भाटादूड़ियां जंगल में ऑपरेशन तेज कर दिया है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान एक हफ्ते तक और जारी रह सकता है। आतंकियों की तलाश में हर एक रणनीति अपनाई जा रही है। आतंकियों के खात्मे के लिए 3 हजार से अधिक सैन्य जवान और पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगा हुआ है।

विज्ञापन

 

11 और 14 अक्तूबर को घात लगाकर आतंकी दो हमले कर चुके हैं जिसमें दो जेसीओ समेत 9 जवान शहीद हो चुके हैं। कई बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है। जबकि आतंकियों की तलाश में मौके पर ले जाए गए एक पाकिस्तानी आतंकी की मौत हो चुकी है। घने जंगल और दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकियों से मुठभेड़ अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। 


उल्लेखनीय है कि पुंछ पुलिस के पास उक्त जंगलों में आतंकियों के होने की सूचना दो महीने से थी। आतंकियों से सामना होने पर दो अलग-अलग हमलों में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए। मामले की जांच में पुलिस ने 3 ओजी वर्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन

 

ऐसी भी आशंका है कि आतंकी जंगल से बाहर निकल चुके हैं। वह किसी दूसरे ठिकाने पर छिपे हो सकते हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि आतंकियों की तलाश में हर तरह आपरेशन चलाया जा रहा है। तलाश चल रही है। अभी एक हफ्ता और लग सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें