फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान मिली अच्छी सफलता: आईजी सीआरपीएफ

Fri, 25 Aug 2017 12:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन ऑल-आउट को सीआरपीएफ ने सफल ऑपरेशन बताया है। कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए नए एसओपी बनाए गए हैं। पुलिस और सीआरपीपीएफ द्वारा समन्वय के साथ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।सीआरपीएफ के आईजी (ऑपरेशंस) जुल्फिकार हसन ने दक्षिणी कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन ऑल-आउट को लेकर कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान पिछले 3 महीने के भीतर आतंकियों के कई बड़े कमांडर मारे गए।
विज्ञापन


लोग जानबूझ कर मुठभेड़ स्थल पर ऑपरेशन के दौरान नहीं आना चाहते बल्कि उन्हें आतंकियों के दबाव में वहां आना पड़ता है। इसमें भी अब काफी कमी आई है। आतंकी इस समय बैकफुट पर हैं, उनका मनोबल काफी गिरा हुआ है। हाल ही में डीजी सीआरपीएफ द्वारा नए एसओपी के गठन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नए एसओपी बन चुके हैं और जमीनी स्तर पर भी उनका पालन किया जा रहा है।

पुलिस और सीआरपीएफ एसओपी को ध्यान में रखते हुए ज्वाइंट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस एसओपी से कानून व्यवस्था की स्थिति में भी काफी फर्क पड़ेगा। उम्मीद जताई कि इससे नागरिकों को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें