फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में 40 प्रतिशत ही पहुंचे बच्चे, उपस्थिति न बढ़ने पर लाइव क्लास की तैयारी

Tue, 09 Feb 2021 01:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
स्कूल की कक्षा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्च विद्यालयों के खुुलने के पहले सप्ताह बच्चों की उपस्थिति उम्मीद के अनुरूप नहीं मिली। अगर आगामी दिनों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं बढ़ी तो शिक्षा विभाग अभिभावकों के कहने पर ऑनलाइन क्लास शुरू करेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सरल मोबाइल एप से बच्चे लाइव क्लास में बैठ सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा तभी मिलेगी जब कोई बच्चा उचित कारण के चलते ऑफलाइन क्लास में नहीं आ सकेगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने विंटर जोन के बच्चों के लिए चलाए विंटर ट्यूटोरियल में इस एप का उपयोग किया था, इससे छात्रों को काफी लाभ भी मिला। अब विभाग आवश्यकता पड़ने पर इस एप के माध्यम से बच्चों को लाइव पढ़ा सकेगा। एक फरवरी से खुले उच्च विद्यालयों में पहले सप्ताह बच्चों की उपस्थिति उतनी अच्छी नहीं रही। समर जोन के सभी सात जिलों में जम्मू जिले के स्कूलों में 40 प्रतिशत तक ही बच्चों की उपस्थिति है। पुंछ, राजोरी, उधमपुर, रियासी, कठुआ और सांबा जिले में पहले सप्ताह बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से ऊपर ही रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता से महिलाओं के घरेलू हिंसा मामले निपटाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अगर आगामी दिनों में भी बच्चों की उपस्थिति नहीं बढ़ती है और अभिभावकों की मांग होती है तो विभाग सरल एप के माध्यम से बच्चों की लाइव क्लासेस ले सकता है। 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू होने से अब ऑनलाइन क्लास के आयोजन में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें