जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी की तरफ से विभिन्न दस्तावेज जैसे प्रोविजनल सर्टिफिकेट, डिग्री सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, मार्क्स सर्टिफिकेट आदि जो पहले यूनिवर्सिटी में जाकर जमा करवाने पड़ते थे, वह अब विद्यार्थी एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। यह कदम कोविड-19 के दौरान विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए उठाया गया है, ताकि उन्हें यूनिवर्सिटी में इन दस्तावेजों के लिए न आना पड़े। यह ऑनलाइन एपलिकेशन कंप्यूटर सेक्शन के रवि कांत वर्मा और उनकी टीम द्वारा तैयार की गई है।
इस पर जेयू के वीसी प्रोफेसर मनोज धर का कहना है कि इस कदम से कोविड-19 के मुश्किल समय में विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी की तरफ से विद्यार्थियों के लिए इस तरह की और भी कई ऑनलाइन एपलिकेशन तैयार करने की कोशिश जारी है। इस सुविधा के लिए विद्यार्थियों को जेयू की साइट पर जाकर ऑनलाइन 100 रुपये फीस जमा करानी होगी, जिसके बाद वह यूनिवर्सिटी द्वारा मांगे गए कोई भी दस्तावेज जमा करा सकते हैं। यह सुविधा विद्यार्थियों को परीक्षा के समय में सहूलियत प्रदान करने के लिए दी गई है। ब्यूरो