दुबई में चल रहे भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 के दौरान जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर आई है। अब जम्मू-कश्मीर के करीब 1000 युवाओं को दुबई में रोजगार मिलेगा। इसकी जानकारी कश्मीर के हॉर्टिकल्चर (उद्यान)विभाग के निदेशक एजाज अहमद भट्ट ने ट्वीट कर दी है।
यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें
एजाज अहमद भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, कॉन्सुलेट जनरल की ओर से एक अच्छी खबर है कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर दुबई में 1000 युवाओं के लिए नौकरी प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। दुबई(यूएई) हमारा साझेदार देश है। कॉन्सुलेट जनरल डॉ. अमन पुरी हमेशा विकास के क्षेत्र में जम्मू - कश्मीर का समर्थन करने में सहायक रहे हैं। चाहें वह खाद्य क्षेत्र हो अथवा फलों का मामला।
यह भी पढ़ेंः यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर
मालूम हो कि दुबई में चल रहे इस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के किसानों, व्यापारियों और अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होने के लिए वहां पहुंचा हुआ है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रमुख सचिव (कृषि) नवीन चौधरी कर रहे हैं।