सर्च ऑपरेशन के दौरान मौजूद सेना के जवान
- फोटो : निखिल मेहता
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश के बाद अब आतंक का दामन थामने वाले युवाओं की घर वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
वीरवार को भी सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए एक युवा को उनके परिवार वालों को सौंपा। इसके पहले भी एक युवक आतंकी संगठन छोड़कर घर लौट चुका है।
आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर 3 राष्ट्रीय रायफल्स तथा अनंतनाग पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान बेवोरा गांव में एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओबेश अहमद लोन बताया। बताया कि एक महीने पहले ही वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ है। इसके लिए उसे भड़काया गया था।