कश्मीर घाटी के नौगाम और गुलमर्ग सेक्टर में गुरुवार को आतंकियों द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिशों को सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।
वहीं इस दौरान गुरुवार को दिनभर एलओसी पर शांति रही तो दूसरी ओर एलओसी पर घुसपैठियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के केरन, तंगधार, मच्छेल और गुरेज सेक्टर में गुरुवार पाक की ओर फायरिंग नहीं हुई लेकिन इस बीच घुसपैठ की दो कोशिश की गई जिसको भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। सूत्रों की मुताबिक बारामुला जिले के गुलमर्ग सेक्टर में पांच से छह आतंकियों के ग्रुप ने सुबह छ बजे से आठ बजे के बीच घुसपैठ की कोशिश की, जिन्हें जवानों से खदेड़ दिया।