लेथपोरा में मारा गया आतंकी ए++ केटगरी का था। आतंकी वकास घाटी में काफी सालों से सक्रिय था। गौरतलब है कि आतंकी श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों के राडर पर था। लेकिन लगातार वो बच निकलने में कामयाब हो जाता था।
बुधवार तक सभी स्कूल बंद
सुरक्षा के मद्देनजर घाटी के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। गौरतलब है कि दो महीने की लंबी सर्दियों की छुट्टी के बाद वादी के स्कूल 5 मार्च से खुलने वाले थे। लेकिन अब फिर से उन्हें बंद कर दिया गया है।
सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी
मुफ्ती वकास का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गौरतलब है कि वकास ही हर फिदायीन हमले का खाका तैयार करता था। सूत्रों के मुताबिक नूर तांत्रें के बाद सबसे मजबूत नेटवर्क वकास का ही माना जाता था।
नूर तांत्रें के बाद संभाली थी कमान
तीन फुटिया आतंकी नूर मोहम्मद त्राली उर्फ नूर तांत्रें के मारे जाने के बाद जैश के बिखरे नेटवर्क को वकास ने ही खड़ा किया था। वकास घाटी में जैश का चीफ कमांडर था। जिसे फिदायीन हमलों की साजिश रचने का जिम्मा सौंपा गया था।
वीडियो जारी कर दी थी धमकी
आतंकी मुफ्ती वकास ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी करके अफजल गुरू की फांसी का बदला लेने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि उसी के कुछ दिनों बाद ही जम्मू के सुंजवां में फिदायीन हमला हुआ था। जिसमें सेना की कुल 6 जवान शहीद हो गए थे।