फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: काजीगुंड में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Tue, 03 Oct 2017 05:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड इलाके में पुलिस ने एक युवक की शव बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने काजीगुंड हाईवे के निकट से एक युवक की शव बरामद किया  है जिसकी पहचान शौकत अहमद डार के रूप में हुई जो कि काजीगुंड के बिजबिहेरा का निवासी था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभी युवक के मौत का कारण साफ तौर से स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने इलाके में रात के समय गोलियों की भी आवाज सुनी थी।

जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे आतंकियों का भी हाथ हो सकता है लेकिन इसकी कोई अभी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें