जम्मू- कश्मीर में सुबह बीएसएफ कैंप पर हुए हमले में तीन आतंकी मारे गए जबकि एक एएसआई शहीद हो गया। आईजी मुनीर खान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। उन्होंने यह जानकारी हमले के संबंध में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
The two terrorists were killed, unfortunately we lost one ASI: IG Kashmir Munir Khan #SrinagarAttack pic.twitter.com/mXlbBrQhs3
— ANI (@ANI) October 3, 2017
खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी है तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।
Request media to be reasonable before running news,as such attacks will continue to happen as long as Pakistan is our neigbour:IG Munir Khan pic.twitter.com/sdZfkld3iS
— ANI (@ANI) October 3, 2017
मुनीर खान ने कहा कि हमें 6-7 और आतंकवादियों की तलाश है और हम जल्द ही उन्हें भी निष्क्रिय कर देंगे।
We are looking for 6-7 terrorists and we need to neutralise them very fast: IGP Kashmir Munir Khan pic.twitter.com/EQsWdd7J8j
— ANI (@ANI) October 3, 2017
आईजी ने कहा कि एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने तुरंत मार गिराया जबकि दो की बाद में मुठभेड़ के दौरान मौत हुई। इस तरह कुल तीन आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं।
One terrorist was killed initially, two terrorists were killed later during the operation; Total 3 terrorists were killed: IGP Munir Khan pic.twitter.com/dnGJvuRpZW
— ANI (@ANI) October 3, 2017
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह करीब सवा चार बजे बीएसएफ कैंप पर फिदायीन हमला हुआ। आतंकियों का ये हमला 182 बटालियन कैंप पर था। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान बीएसएफ का एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गया।
हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आईजी मुनीर खान ने बताया है कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है।