फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप की अफवाह पर हड़बड़ाया शहर, सड़क पर लाखों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर तवी का तांडव झेलने वाले जम्मू वासियों की नींद सुबह सुबह भूकंप की अफवाह ने उड़ा दी। एक दिन पहले ही तवी का खौफनाक रूप देखकर दहशतजदा हुए लोग आनन-फानन घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे उड़ी अफवाह ने कुछ ही मिनटों में शहर के लाखों लोगों को सड़क पर ला दिया। हालांकि भूकंप जैसी कोई स्थिति न होने पर ही लोग सुबह अपने-अपने घरों को लौटे।

वहीं इससे पूर्व गत शनिवार रात भी जम्मू संभाग के राजौरी, कठुआ, सांबा और अन्य जिलों में भूकंप की अफवाह उड़ी थी। यहां भी लोग दहशत के चलते घंटों अपने अपने घरों से बाहर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह तीन बजे आई कॉल ने उड़ाए होश

शहर में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने पहले ही लोगों की नींद उड़ाई हुई थी, कि रविवार सुबह तीन बजे फोन पर आई एक कॉल ने लोगों के होश ही उड़ा दिए। किसी ने फोन पर सूचना दी कि कुछ ही पलों में भूकंप आने वाला है। इतना सुनते ही लोग बदहवाश हालत में घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े।

आनन-फानन में लोगों ने परिवार के दूसरे सदस्यों नींद से जगाया और घर से बाहर आकर खड़े हो गए। यह स्थिति शहरभर में रही। शहर के तालाब तिल्ला, जानीपुर, गांधी नगर, दमाना, त्रिकुटा नगर, रेशमघर, जीवल, भटिंडी आदि के लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर के परेड ग्राउंड में ही कुछ ही पलों में हजारों की संख्या में लोग आकर जमा हो गए।

इसके अलावा भी लोगों ने फोन कर करके अपने परिचितों को भूकंप आने की सूचना दी। सूचना आग की तरह फैली तो कुछ ही मिनटों में शहरभर के लाखों लोग सड़कों और खाली मैदानों में आकर जमा हो गए। हालांकि भूकंप आने की खबर अफवाह ही निकली। कुछ देर इंतजार करने के बाद लोग अपने अपने घरों में लौट गए।

दहशत का आलम ये था कि लोगों ने घर में पड़े मरीजों को भी जैसे तैसे बाहर लाकर बैठा दिया। कुछ को तो व्हीलचेयर सहित बाहर ले जाया गया। वहीं कुछ को बिस्तर सहित घर के बाहर रख दिया गया। लोग जबरदस्त दहशत में थे।
विज्ञापन

जम्‍मू संभाग के दूसरे जिलों में भी उड़ी थी अफवाह

ऐसा नहीं है कि भूकंप की अफवाह ने केवल जम्‍मूवासियों की ही नींद उड़ाई। इससे पूर्व शनिवार रात को भी शहर के आसपास के इलाकों के साथ ही जम्‍मू संभाग के अन्य जिलों में भूकंप की अफवाह उड़ी थी। जिसके बाद रात को ही लोग घरों से बाहर निकल कर खड़े हो गए।

शहर से जुड़े तालाब तिल्लो, जानीपुर अखनूर, राजौरी आदि के अलावा कठुआ, सांबा, उधमपुर और अन्य जिलों में रात 11 बजे के करीब भूकंप आने की खबर उड़ी। कई दिनों से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग पहले से ही दहशत में थे, ऐसे में भूकंप आने की सूचना ने उनके होश उड़ा दिए। जो जिस हाल में था वैसे ही बाहर की ओर दौड़ पड़ा।

लेकिन वहां भी यह खबर पूरी तरह अफवाह ही निकली। प्रशासन ने भी इस तरह की खबरों को गंभीरता से लिया है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें