भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है और लोग खुश हैं। आतंकवाद और अलगाववाद पर नकेल कसी गई है और पत्थरबाजी की घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। नए जम्मू कश्मीर में लोग शांति व विकास की राह पर अग्रसर हो रहे हैं।
अनुच्छेद 370 हटने की दूसरी बरसी पर पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रदेश के हर मंडल स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम करेगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं व नागरिकों को मिठाई खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति की दूसरी बरसी को भाजपा धूमधाम से मनाएगी। मंडल स्तर पर पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जाएंगे। इसके अलावा पार्टी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।