फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन डीसी में कश्मीर पर बोले उमर

Tue, 14 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) की ऐतिहासिक जार्जटाउन यूनिवर्सिटी में रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में खड़ी चुनौतियों पर खुलकर विचार रखे। आईपीजी, स्कूल आफ फोरेन सर्विसेज एशियन स्टडीज प्रोग्राम और जार्जटाउन-इंडिया डायलाग की ओर से आयोजित ‘कश्मीर कॉनक्लेव’ कार्यक्रम में उमर ने ‘कश्मीर : चुनौतियां, संभावनाओं और आगे बढ़ने के रास्ते’ विषय पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


अमेरिकी विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक गैस्टन हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा भारतीय राजनेताओं को ही आमंत्रित किया गया था। जार्जटाउन यूनिवर्सिटी वाशिंगटन डीसी का निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1789 में हुई थी। यह अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना कैथलिक और जेसुइट संस्थान है।

यूनिवर्सिटी के सात हजार अंडर ग्रेजुएट और दस हजार पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी हैं। इनमें 130 विदेशों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यूनिवर्सिटी के पुराने छात्रों में अमेरिकी प्रेसीडेंट बिल क्लिंटन, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस एंटोनियो स्कैलिया, एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी गवर्नर जैसी शख्सियतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें