फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला बोले- अनुच्छेद 370 संबंधी याचिकाओं की सुनवाई पीठ के गठन से पहले रिटायर हुए रमना

Tue, 30 Aug 2022 01:25 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने अप्रैल में तत्कालीन सीजेआई रमना की टिप्पणियों के बारे में ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा की, जिसमें जस्टिस रमना ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टी के बाद याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके बावजूद वह पीठ का गठन किए बिना सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के सेवानिवृत्त होने के दो दिन बाद नेशनल कांन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं को बड़ी आसानी से परे धकेल दिया ताकि लोग इसे भूल जाएं।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने अप्रैल में तत्कालीन सीजेआई रमना की टिप्पणियों के बारे में ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा की, जिसमें जस्टिस रमना ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टी के बाद याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

उमर ने लिखा कि इसके बावजूद वह पीठ का गठन किए बिना सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों को आश्चर्य होता है कि इन संस्थानों में लोगों का विश्वास क्यों कम हो जाता है, शायद इसका गंभीर मुद्दों को संभालने के तरीके से कुछ लेना-देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को न्यायमूर्ति रमना के स्थान पर भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। .

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें