पिछले कई दिनों से गंभीर रुप से बीमार चल रहे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री मुफ्ती नई दिल्ली स्थिर एम्स में भर्ती हैं। उनका हाल जानने के लिए कई बड़े-बड़े नेता उनका हाल जाने के लिए एम्स पहुंच रहे हैं।
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के जल्द ठीक होने की कामना की। उमर ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, 'मुफ्ती साहब के अस्वस्थ होने के बारे में सुनकर दुख हुआ और मैं अल्लाह से उनके शीघ्र व पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं।'
Sorry to hear about Mufti Sahib's continued ill health. Pray to Almighty for his speedy & complete recovery.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 31, 2015
ज्ञात हो कि मुफ्ती को 24 दिसंबर को श्रीनगर से ले जाकर एम्स में दाखिल कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था, लेकिन, फिर से ठंड की शिकायत पर उन्हें रविवार की देर रात आईसीयू में भर्ती कराया गया। आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
संक्रमण को खत्म करने के लिए उन्हें लगातार एंटीबायोटिक्स दी जा रहीं हैं। डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
बुधवार को भाजपा नेता तरुण विजय ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुफ्ती की बेटी तथा सांसद महबूबा मुफ्ती और परिवार के सदस्य लगातार दिल्ली में उनके पास हैं। रियासत के पीडीपी तथा भाजपा के कई मंत्रियों और नेताओं ने भी उनका कुशलक्षेम पूछा है।