नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से युवाओं को दबाया जा रहा है।
श्रीनगर के नवा-ए-सुबह स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने उन्हें बदलाव लाने, गरिमा और शांति भरे भविष्य को साकार करने के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उमर ने कहा कि पीडीपी-बीजेपी सरकार के टकराव संबंधी दृष्टिकोण के साथ उभरती अनिश्चितता ने युवाओं के बीच निराशा और आशाहीनता की भावना पैदा कर दी है। हमारे युवाओं तक पहुंचने और उनके साथ सुलह और शांति के पुलों को बनाने में केंद्र सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण विफलता ने एक पॉलिटिकल वैक्यूम बनाया है।
इस गंभीर माहौल में, हमारे युवाओं को एक सम्मानित और समृद्ध भविष्य का सपना दिखाया जा रहा है जो एक हास्यास्पद है।