उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कुलगाम में विधानसभा चुनाव और संघर्षविराम सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। मेरी प्राथमिकता पार्टी है, चुनाव नहीं। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जरा सा भी विकास नहीं हुआ है। डीडीसी सदस्यों को राजनयिक टूल के रूप में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।