नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। दिल्ली में इसके लिए पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें कांग्रेस द्वारा रखे गए प्रस्ताव में से एक पर नेकां के वरिष्ठ नेतृत्व में सहमति नहीं बनी है। जल्द ही दूसरे की बैठक की जाएगी, जिसमें फिर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'दिल्ली में चर्चा का एक दौर हो चुका है। इसमें कांग्रेस द्वारा रखे गए कुछ प्रस्ताव थे, जिन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के भीतर चर्चा की जानी आवश्यक थी। उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से एक को नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेतृत्व से स्वीकृति नहीं मिली है। हमें वापस जाएंगे और दूसरे दौर की चर्चा करेंगे और फिर फैसला लिया जाएगा।'