फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने कहा- नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार

Thu, 04 Apr 2024 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं। जम्मू संभाग की दो सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं और कश्मीर की तीन सीटों पर नेकां ने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। नवा-ए-सुभ श्रीनगर में एक युवा सम्मेलन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने दोनों पार्टियों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला कश्मीर क्षेत्र में नेकां को समर्थन के कांग्रेस के आश्वासन के जवाब में जम्मू संभाग में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला ने आगे बताया कि दोनों पार्टियां जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगी।

पिछले चुनावों के दौरान सामने आई चुनौतियों पर विचार करते हुए उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि श्रीनगर के लोग 11 मई को नेकां के लिए वोट करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचेगे। इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला ने अपने स्टार प्रचारकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की और उनके निर्धारित कार्यक्रमों में हस्तक्षेप की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें