फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लद्दाख में आपात लैंडिंग, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

Thu, 04 Apr 2024 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

लद्दाख में वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। गुरुवार को वायुसेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को लद्दाख में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान उतार-चढ़ाव वाले इलाके और अधिक ऊंचाई के कारण हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वायुसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई।

विज्ञापन


वायु सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं। आईएएफ ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, 'आईएएफ के अपाचे हेलीकॉप्टर ने 3 अप्रैल को लद्दाख में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान, उतार-चढ़ाव वाले इलाके और उच्च ऊंचाई के कारण इसे नुकसान हुआ।'

इसमें कहा गया, 'विमान पर सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें निकटतम एयरबेस पर ले जाया गया है। कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें