जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के इस्तीफे के बाद बुधवार देर रात नए उपराज्यपाल के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक अफवाह फैली कि देश के मौजूदा सीएजी राजीव महर्षि नए उपराज्यपाल के तौर पर नियुक्त होंगे। लेकिन गुरुवार सुबह राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में पूर्व रेल मंत्री मनोज सिन्हा का नाम सामने आया। इससे हर कोई चकित रह गया।
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
अखबारों की सुर्खियों में महर्षि का नाम होने के बाद इस नाम के सामने आने से सबके साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हैरानी व्यक्त की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कि कल रात एक या दो नाम ऐसे थे जिन्हें लोग पक्की डील के तौर पर प्रसारित कर रहे थे और यह नाम उनमें नहीं था। अपनी टोपी में से अप्रत्याशित नाम निकालने के लिए आप हमेशा इस सरकार पर भरोसा कर सकते हैं।