इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया था। महबूबा ने हसन नसरल्लाह को शहीद कहा था। महबूबा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने पर ये फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि शनिवार को अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फलस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।