फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: लेबनान-फलस्तीन मामले को लेकर उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से की ये मांग, इस्राइल के हमले की निंदा की

Sun, 29 Sep 2024 07:11 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने फलस्तीनियों पर इस्राइल द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। बता दें कि इस्राइली सेना के द्वारा की गई बमबारी में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस्राइल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस्राइल पर दबाव डालना चाहिए, जिससे फलस्तीन और लेबनान पर हो रहे हमले रोके जा सके। उमर अब्दुल्ला ने फलस्तीनियों पर इस्राइल द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। बता दें कि इस्राइली सेना के द्वारा की गई बमबारी में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया था। महबूबा ने हसन नसरल्लाह को शहीद कहा था। महबूबा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने पर ये फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि शनिवार को अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फलस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें