फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को परिजनों से मिलने की इजाजत, राज्यपाल ने कसा था यह तंज

Mon, 02 Sep 2019 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती को परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमित मिली है। दोनों नेता जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद हैं। सूत्रों के मुताबिक उमर अब्दुल्ला के परिवार ने उनसे श्रीनगर के हरि निवास पर मुलाकात की है। परिवार से सदस्य 20 मिनट के लिए उनसे मिले।  

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को महबूबा मुफ्ती की बहन और उनकी मां को मुलाकात की इजाजत मिली थी। पीडीपी मुखिया को चश्मेशाही में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि जम्मू कश्मीर के हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है इन नेताओं को बाहर जाने के इजाजत कब मिलेगी।

इन दोनों नेताओं सहित नजरबंद किए गए अन्य लोगों पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तंज कसते हुए कहा था कि क्या आप नहीं चाहते हैं लोग नेता बनें। मैं 30 बार जेल गया हूं। जो लोग जेल जाते हैं, वे नेता बनते हैं। उन्हें वहां रहने दें। जितना ज्यादा वक्त वे जेल में बिताएंगे, चुनाव प्रचार के समय उतना ही वे दावे कर पाएंगे। मैंने छह महीने जेल में गुजारे हैं।
विज्ञापन


मलिक ने कहा, इसलिए अगर आपको उनसे हमदर्दी है, तो उन्हें हिरासत में लेने से दुखी नहीं हों। वे सभी अपने घरों में हैं। मैं आपातकाल के दौरान फतेहगढ़ जेल में था जहां पहुंचने में दो दिन लगते थे। अगर किसी मुद्दे पर किसी को हिरासत में लिया जाता है और उसकी मर्जी है तो वह राजनीतिक लाभ लेगा।’’ फारूक अब्दुल्ला अपने घर में हैं, जबकि उनके बेटे उमर हरि निवास में हैं। वहीं महबूबा मुफ्ती को चश्मेशाही में रखा गया है।

बता दें कि राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद मुख्यधारा के सियासतदानों को नजरबंद रखने को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यह कहते हुए न्यायोचित ठहराया था कि जितना ज्यादा वक्त वे जेल में रहेंगे उन्हें इसका उतना ही राजनीतिक फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें