उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि राज्य के युवा प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। उन्हें यदि बेहतर सुविधा और मौके प्रदान किए जाएं तो वे जरूर ही कमाल करेंगे।
नरबल क्रिकेट प्रीमियर टी-20 का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर के युवाओं ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिए हैं। राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बिखेरा है। घाटी में कई वर्षों से तनाव व आतंकवाद के बीच भी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया और जम्मू कश्मीर का भविष्य संवारने में लगे हैं। सेेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले में बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में नरबल प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने दो लाख रुपये नगद राशि दिए जाने की भी घोषणा की।
उन्होंने युुवाओं से अपील की कि वह सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक चुनौतियों का सामना करें और उन्हें हल करने में अपनी भूमिका निभाएं। युवा राज्य का भविष्य हैं। उन्हें अग्रसर होकर राज्य का विकास और नाम रोशन करना होगा। उनकी प्रतिभा से राज्य के लोगों को काफी लाभ होगा।