फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कारोबार के सिलसिले से पुंछ से लौट रहे तीन युवकों की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक मेडिकल एजेंसी चलाता था। वहीं झज्झर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक पैदल चल रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दंसाल अस्पताल में रखा हुआ है। कानाचक में पिछले एक चार दिन के भीतर सड़क हादसे में यह पांचवीं मौत है।

जानकारी के अनुसार छन्नी के रहने वाले चेतन सिंह अपने दो साथियों सलमान निवासी मलिक मार्केट और मुनीश निवासी शास्त्री नगर के साथ पुंछ गए थे। चेतन सिंह सहगल मेडिकल एजेंसी चलाते हैं। वह काम के सिलसिले में ही अपने दो साथियों के साथ पुंछ से लौट रहे थे।
विज्ञापन


डूमी के पास पहुंचते ही उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रविवार की सुबह टक्कर मार दी। इसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं मुनीश और सलमान की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उधर, झझर कोटली के पास रविवार की देर शाम को पैदल चल रहे युवक को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक पंजाब का था।

पुलिस ने ट्रक चालक राजिंदर को पकड़ लिया है। मृतक आदिम हुसैन मनवाल गांव का रहने वाला था। वह झझर कोटली में काम से गया हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें