फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: सुरनकोट में मिला पुराना हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर किया नष्ट

Wed, 01 Feb 2023 09:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सुरनकोट के दूरदराज के गांव संगलेयानी में बुधवार को सुरक्षाबलों को एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। जिसे जांच के उपरांत मौके पर ही बम निरोधक दस्ते के सहयोग से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Poonch - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के सुरनकोट के दूरदराज के गांव संगलेयानी में बुधवार को सुरक्षाबलों को एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। जिसे जांच के उपरांत मौके पर ही बम निरोधक दस्ते के सहयोग से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को सुरनकोट तहसील के पीरपंजाल के पहाड़ों में स्थित संगलेयानी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान देर शाम को जवानों को एक स्थान पर एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। जिसे वहां से हटा कर उसकी जांच की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुला कर विस्फोट कर ग्रेनेड नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि सुरनकोट का संगलेयानी क्षेत्र आतंकवाद के दौर में आतंकियों की गतिविधियों का गढ़ रहा है। आज मिला हैंड ग्रेनेड उसी दौर में कहीं रह गया होगा, जो आज बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें