फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त से होगी शुरु

Sat, 02 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि इस साल की यात्रा 18 अगस्त से शुरू होगी जो रक्षाबंधन तक चलेगी। जम्मू में शनिवार को पत्रकार वार्ता में बजरंग दल नेता चौहान ने कहा कि 18 अगस्त को श्रद्धालुओं का पहला जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


अंतिम जत्था 26 अगस्त को रवाना होगा। 27 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी। जम्मू से लेकर पुंछ तक मार्ग में आने वाले ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को यात्रा में जोड़ा गया है।

वापसी के समय पवित्र शिव खौड़ी से होते हुए श्रद्धालु जम्मू पहुंचेंगे। बजरंग दल के प्रांत संयोजक नवीन सूदन ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पवित्र अमरनाथ यात्रा की अवधि को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई क्षति पहुंची तो बजरंग दल इसकी प्रतिक्रिया पूरे देश में देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें