फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मतगणना की तैयारियों की आरओ ने की समीक्षा

विज्ञापन
जम्मू रियासी संसदीय सीट पर होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते डीसी जम्मू सचिन कुमार:
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने एसएसपी विनोद कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ की चर्चा
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रियासी संसदीय सीट पर हुए मतदान की मतगणना चार जून को होनी है। शुक्रवार को इस गणना की योजना पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार योजना की समीक्षा के लिए एसएसपी जम्मू विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर संचालन, रसद, उपकरण प्रबंधन, साइनेज स्थापना और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि निदेशक आईटी संजीव कपूर को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसफर्ड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) के लिए एआरओ और माइक्रो ऑब्जर्वर सहित मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रशिक्षण 13 मई से शुरू होने वाला है। सचिन ने अधिकारियों को सिक्योरिटी पास के साथ बैरिकेडिंग और पार्किंग प्रबंधन की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चार जून को सुबह आठ बजे से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बिक्रम चौक और एमएएम कॉलेज जम्मू में शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें