फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्रियों के कार्यालयों के अफसरों की तैनाती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पूर्व मंत्रियों तथा राज्य मंत्रियों के पर्सनल सेक्शन में लगे केएएस अफसरों की तैनाती शुरू कर दी है। इसके साथ ही कई अफसरों के तबादले भी किए हैं।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जूनियर स्केल केएएस अफसर अतुल दत्त शर्मा को राजस्व, अजय भारती एवं प्रिंस नुरूल हामिद को वित्त और पीयूष धोत्रा एवं सज्जाद बशीर सोमबेरिया को समाज कल्याण विभाग में भेजा गया है।

आदेश में कहा गया है कि ये सभी अधिकारी पूर्व मंत्रियों के विभाग में समायोजन आदेश की प्रतीक्षा में थे। इन्हें संबंधित विभागों में अगली तैनाती के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही छह अफसरों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द तैनाती के मुख्य सचिव को निर्देश

राजस्व विभाग में प्रतीक्षारत मोहम्मद उस्मान खान को वन विभाग में अंडर सेक्रेटरी, समाज कल्याण विभाग में प्रतीक्षारत शुऐब मोहम्मद नायकू को उद्योग व वाणिज्य विभाग में अंडर सेक्रेटरी, एनिमल एंड शीप हस्बेंडरी विभाग में प्रतीक्षारत आदिल फरीद को पीएचई में अंडर सेक्रेटरी, वन विभाग के अंडर सेक्रेटरी इश्ताक अहमद भट को जेके पब्लिक सर्विस कमीशन के अंडर सेक्रेटरी और वन विभाग में प्रतीक्षारत अरुण कुमार बजाज को हास्पिटलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग के अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनात किया गया है।

एक अन्य आदेश के अनुसार इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम बांदीपोरा की प्रोजेक्ट मैनेजर राशिदा अख्तर को सीईओ अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी कश्मीर तथा बशीर अहमद सोफी को डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बाडीज कश्मीर के पद पर नियुक्त किया गया है।

पूर्व मंत्रियों तथा पूर्व राज्य मंत्रियों के पर्सनल सेक्शन में 127 अफसरों की तैनाती है। माना जा रहा है कि सरकार बनती न देख कर यह यह कदम उठाया गया है ताकि अफसरों की क्षमता का राज्य प्रशासन में इस्तेमाल किया जा सके।

पिछले लगभग डेढ़ महीने से सरकार न होने की वजह से इनके समायोजन की कोशिशें चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल ने सभी अफसरों की जल्द से जल्द तैनाती के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें