फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भद्रवाह में आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर टिप्पणी से नाराजगी, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भद्रवाह। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद अंजुमन-ए-इस्लामिया के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार देर रात भद्रवाह थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आरोप है कि सनातन धर्म सभा भद्रवाह के अध्यक्ष वीरेंद्र राजदान ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट फॉरवर्ड की थी। इस पोस्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बैठे हुए दिखाया गया है, जिसके साथ टिप्पणी थी - 72 हूरों से नहीं, 36 से काम चलाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 9 बजे वायरल हुई यह पोस्ट पूरे कस्बे में जंगल की आग की तरह फैल गई। रात 11 बजे तक सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने, गिरफ्तारी करने तथा पीएसए लगाने की मांग करने लगे।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। साथ ही, रात 2 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जो शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन

अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष रियाज अहमद और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

एएसपी भद्रवाह विनोद शर्मा ने बताया, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है। साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें