नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कश्मीर विश्वविद्यालय के साथ मिल कर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है ताकि अगले सत्र से वहां के विद्यार्थियों को सामान्य पाठ्यक्रम के अलावा वित्तीय बाजार की जानकारी दी जा सके।
एनएसई से यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कश्मीर विश्वविद्यालय में अगले सत्र से सभी परास्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की बारीकियों की भी जानकारी दी जाएगी।
इस बारे में सोमवार को श्रीनगर में एक सहमति ज्ञापन पर हस्तारक्षर किया गया। इसी दौरान एनएसई ने सेबी, जम्मू कश्मीर बैंक ओर कश्मीर विश्वविद्यालय के साथ एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
इस दौरान कई तकनीकी सत्रों का भी संचालन किया गया। जिसमें सेबी, एनएसई और जम्मू कश्मीर बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया।