फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेंटर बन सकते हैं विश्वविद्यालय: मुफ्ती

Tue, 03 Nov 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सोमवार को राजोरी दौरे के दौरान बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय का दौरा कर कन्याओं के होस्टल का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ हज एवं ओकॉफ मंत्री एआर वीरी, सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, राजनीतिक सलाहकार प्रो. अमिताभ, सेक्रटरी एमएच मलिक आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। सीएम ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. जावेद मसरत के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में जॉब प्लेसमेंट सेल को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विवि उद्योगों के लिए प्लेसमेंट सेंटर के तौर पर विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया। सीएम ने राजोरी में बनाए जाने वाले मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत को पूरा करने के लिए नर्सिंग कालेज खोलने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने विवि में माडर्न गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के मकसद से सीएम ने परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को लाने-ले जाने के लिए बसें चलाई जाएं।

विवि से सीएम सभी मंत्रियों सहित जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह की पवित्र जियारत पर पहुंचे। उन्होंने जियारत पर माथा टेककर राज्य में अमन और विकास के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें