फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब ई-ऑफिस से चलेगा परिवहन विभाग का काम, बढ़ेगी जवाबदेही 

Sun, 05 Dec 2021 04:49 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 परिवहन विभाग में परिवहन आयुक्त, निदेशक मोटर गैरेज और जेकेएसआरटीसी का रोजमर्रा का कामकाज अब ई-ऑफिस पर होगा, जिससे निगरानी तय होगी। लोगों से जुड़ी फाइलें भी अब तत्काल सचिवालय पहुंचेंगी। 
 
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग का कामकाज अब पूरी तरह ई-ऑफिस में शिफ्ट होगा। इससे विभाग और सचिवालय के बीच का संचार कागजी चिट्ठी की बजाय कंप्यूटर पर होगा, जिससे लोगों से जुड़ी फाइलें सचिवालय में जल्दी पहुंच जाएंगी। इन पर तुरंत फैसले के साथ विभागों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग में परिवहन आयुक्त, निदेशक मोटर गैरेज और जेकेएसआरटीसी का रोजमर्रा का कामकाज अब ई-ऑफिस पर होगा, जिससे निगरानी तय होगी। सचिवालय के साथ इन विभागों का संचार कंप्यूटर पर होगा जो पहले कागजी चिट्ठी से होता था। इस कवायद को व्यापक रूप से लागू करने के लिए विभाग ने वित्तीय परिवहन निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी ई-ऑफिस को लेकर विभागों की प्रतिदिन की प्रगति को सामान्य प्रशासनिक विभाग को भेजेगा। 
 

परिवहन विभाग के तीनों विभागों का कामकाज और सचिवालय का संचार ई-ऑफिस पर होगा। इससे विभागों की जवाबदेही बढ़ेगी और हर संचार की सूची तैयार होगी, जो एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा। परिवहन आयुक्त और स्टेट मोटर गैरेज का काफी हद तक कामकाज अब ई-ऑफिस से हो रहा है, जबकि जेकेआरटीसी में फाइलों की स्कैनिंग की जा रही है। एक महीने तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस रकवाल, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें