फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामने आएगी शशि थरूर की असलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत को हत्या के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद अब उसके रिश्तेदारों को लगने लगा है कि हत्यारा जल्द कानून की पकड़ में होगा। जम्मू में रहने वाले सुनंदा के भाई अशोक कुमार का कहना है कि अब उन्हें न्याय की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि अब शशि थरूर की असलियत भी सामने आएगी। सुनंदा के भाई का दावा है कि उनकी बहन की मौत के पीछे शशि थरूर का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह कैसा पति है, जब उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो और वह पार्टी की मीटिंग में बैठे हों। मीटिंग के दौरान भी उनके हावभाव बता रहे थे कि कुछ गड़बड़ है।

‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत के दौरान अशोक कुमार ने कहा कि 17 जनवरी को सुनंदा की मौत हुई और दो दिन बाद एम्स के डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत को आकस्मिक बताया। इसका कारण राजनीतिक दबाव था। क्योंकि उस समय कांग्रेस की सरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस बंद करना चाहती थी पुलिस

दिल्ली पुलिस तो उस समय कोई ठोस सबूत न होने का बहाना बनाकर केस बंद करना चाहती थी। अक्तूबर माह में एम्स के डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को सौंपी पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट में कहा कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। यानी की एम्स की रिपोर्ट में ही अंतर पाया गया।

अशोक ने अक्तूबर माह में भी ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहा था कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से नजदीकियों के कारण उनकी बहन की हत्या हुई है। उस समय उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मोदी सरकार बनने के बाद उनकी बहन की मौत की जांच सही तरीके से होगी।

सुनंदा के परिवार वाले शुरू से ही उनके विवाह के खिलाफ थे। खासकर सुनंदा की मां नहीं चाहती थी कि यह शादी हो, लेकिन उनकी जिद के आगे वह झुक गईं। इसी कारण आज सुनंदा को खोना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें