फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैदान पर नहीं दिखेंगे मंत्री संतरी : जितेंद्र सिंह

Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय के उत्तर-पूर्व का स्वतंत्र कार्यभार संभालने के बाद पहली बार एमए स्टेडियम में रविवार को पहुंचे पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब मैदान पर आयोजनों के दौरान मंत्री पैड पहनकर फोटो खिंचवाते नजर नहीं जाएंगे। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को भी इससे दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रवृति में बदलाव लाते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का रोल माडल ही नेतृत्व करेंगे। इसके लिए देशभर में ऐसे रोल माडलों की शिनाख्त की जा रही है। 

खेल के क्षेत्र में ओहदेदारों को अपने बच्चों से हटकर दूसरों की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि वे अपने लाडलों को तीन माह का प्रशिक्षण दें। अगर उसके बाद उस खेल में उसकी रुचि है तो उसे वह अपनाना चाहिए। इसी तरह विज्ञान के क्षेत्र में भी मंत्रियों के अलावा वैज्ञानिक प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


देश में 70 फीसदी युवा हैं, जिससे उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में खेलों के क्षेत्र में खास तवज्जो दी जाएगी। डा. सिंह ने कहा कि इस साल के बजट में जम्मू-कश्मीर में खेल स्टेडियमों को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें इंडोर स्टेडियम बनाने पर काम होगा।

उन्होंने एमए स्टेडियम में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल का समर्थन करते हुए कहा कि जल्द इसका प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र को भेजा गया। स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से इस प्रोजेक्ट पर 3.50 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही गई है।

जम्मू के ट्यूलिप गार्डन को स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर सिंह ने कहा कि इसके लिए पहले राज्य सरकार से अनुमति ली जाए। जम्मू में क्रिकेट स्टेडियम के लिए उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले करीब दो साल कनाल भूमि की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर काउंसिल के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें