कठुआ-भद्रवाह-डोडा फोरलेन पर खर्च होंगे 28,679 करोड़प्रदेश में फोरलेन का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट कठुआ-भद्रवाह-डोडा को आपस में जोड़ेगा। कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा सड़क को फोरलेन में बदला जा रहा है। यह फोरलेन जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से शुरू होकर डोडा तक जाएगा।
केंद्र सरकार ने इस नेशनल हाईवे के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। इस पर 28,679 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस नेशनल हाईवे को एनएचएआई डोडा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-44 के साथ जोड़ने की तैयारी है। इस समय यह सड़क राज्य उच्च मार्ग के तौर पर इस्तेमाल हो रही है।
जम्म-कश्मीर और हिमाचल के बीच 6913 करोड़ का डबललेन एनएचइसी नेशनल हाईवे (एनएच) पर भद्रवाह से हिमाचल प्रदेश के चंबा को भी जोड़ने की योजना है। भद्रवाह-चंबा के बीच 130 किलोमीटर डबललेन नेशनल हाईवे बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर 6913 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पूरा करेगा। डीपीआर तैयार, बजट मंजूर
एनएचएआई ने दोनों परियोजनाओं की रूपरेखा तय कर दी है। परियोजनाओं की डीपीआर तैयार है और बजट को मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश प्रशासन को इन परियोजनाओं के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसका लाभ सुरक्षा और पर्यटन समेत स्थानीय लोगों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के रूप में मिलेगा। आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई