फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 14 Mar 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के आदेशों की अवहेलना करते हुए नई जगह पर ज्वाइन न करने के मामले में शिक्षा विभाग ने जिले के तेरह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार इन शिक्षकों को नोटिस में यह पूछा गया है कि उनके खिलाफ सीसीए नियमों या आर्टिकल 128 के तहत कार्रवाई क्यों न सुनिश्चित की जाए। इन मास्टर ग्रेड शिक्षकों को निदेशक स्कूल एजुकेशन द्वारा चौदह फरवरी को स्थानांतरित किया गया था।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भड्डू जोन में प्रोमिला शर्मा, नीता देवी, सुनिता देवी को हाई स्कूल धनजसधार, ज्योति गुप्ता को हाई स्कूल बरोटा, राम गोपाल को हाई स्कूल रजवालता, सुनिता राणा को मिडिल स्कूल भड्डू, पूनम गुप्ता को सियालना में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जसवंत सिंह और गणेश दत्त को गढ़ मालती बिलावर, विनोद कुमार और राजिंद्र कुमार को हाई स्कूल मुनि बी और सतीश कुमार को महानपुर के गोडल, जगदीश सिंह को अपर प्राइमरी स्कूल नगाली महानपुर में स्थानांतरित किया गया था।

विभाग ने सोलह मार्च तक इन शिक्षकों से लिखित में जबाव मांगा है। जबाव न देने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें