उत्तरी कमान प्रमुख ने जवानों के उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने उनसे स्थिर सुरक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी नवीन सचदेवा ने शुक्रवार को राजोरी सेक्टर के अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उत्तरी कमान प्रमुख ने देश की रक्षा तैनात सैनिकों साथ बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने बहादुर जवानों के उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने उनसे स्थिर सुरक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।