फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh LOC: उत्तरी कमान प्रमुख ने कारगिल में एलओसी पर सुरक्षा जांची, बटालिक सेक्टर में जवानों से मिले

Mon, 12 Sep 2022 09:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पश्चिमी लद्दाख में कारगिल के बटालिक सेक्टर क्षेत्र में सेना की 14वीं कोर के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विवेदी को सुरक्षा परिदृश्य और किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी की जानकारी दी। इस दौरान अग्रिम इलाकों में पहुंचे द्विवेदी ने जवानों से मुलाकात की।
विज्ञापन
जवानों को सम्मानित करते कमान प्रमुख - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का दो दिवसीय लद्दाख दौरा पूरा होने के बाद उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को लद्दाख में एलओसी पर बटालिक सेक्टर का दौरा किया। सैन्य कमांडर ने ऑपरेशन तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

पश्चिमी लद्दाख में कारगिल के बटालिक सेक्टर क्षेत्र में सेना की 14वीं कोर के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विवेदी को सुरक्षा परिदृश्य और किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी की जानकारी दी। इस दौरान अग्रिम इलाकों में पहुंचे द्विवेदी ने जवानों से मुलाकात की।

सैन्य कमांडर ने कहा कि जवानों की तैयारी ऐसी हो कि वे किसी भी परिस्थिति में विजेता बनकर उभरें। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एलएसी के गोगरा-हॉट स्प्रिंग पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से दोनों सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया देखने के बाद लद्दाख में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की थी। दो दिवसीय दौरा पूरा कर वे दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें