Infantry Combat Vehicle
- फोटो : सेना
मेड इन इंडिया इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन भारतीय सेना में शामिल
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस लड़ाकू वाहन को आसानी से चला सकता है। चालक इससे 1800 मीटर दूर तक देख सकता है। इस पर लगे हथियारों को वाहन के अंदर से नियंत्रित किया जा सकता है।
वहीं, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 84 वर्षीय स्थानीय पोर्टर त्सेतन नामग्याल को सम्मानित किया। पोर्टर त्सेतन नामग्याल को 1962 के ऑपरेशन के दौरान पीवीसी लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा के साथ सेवाएं देने के लिए यह सम्मान दिया गया।