फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: मुगल रोड पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से 80 पर्यटक फंसे, सेना ने बचाया

Fri, 24 Jun 2022 11:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में गुरुवार देर रात मुगल रोड पर श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे करीब 80 सैलानी भूस्खलन और एक बड़े पेड़ के गिरने से  फंस गए। ऐसे में मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने अभियान चला कर सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन
Mughal Road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलरोड पर भूस्खलन एवं पेड़ गिरने से फंसे 80 पर्यटकों को सेना ने कई घटों के कड़े प्रयास के बाद सुरक्षित निकाल लिया। सभी सेना के शिविर में पहुंचाया गया, जहां चाय नाश्ता कराने के साथ हीटर उपलब्ध कराया गया। सुरक्षित निकाले गए पर्यटकों ने कहा कि सेना उनके लिए देवदूत बनकर पहुंची।

विज्ञापन


वीरवार देर रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर तैनात सेना की रोमियो फोर्स दराबा बटालियन के अधिकारियों को सूचना मिली कि मुगलरोड पर पीर की गली से पुंछ जिले की तरफ किसी स्थान पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें करीब 80 लोग हैं।

इस पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए जवानों एवं अधिकारियों के दल को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने देखा कि सड़क पर देवदार का पेड़ गिरा है। एक स्थान पर पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा भी गिरा था। सेना की तरफ से पेड़ को काटने और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद मुगलरोड पर फंसे साठ के करीब छोटे वाहनों और उनमें मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें साठ पुरुष, दस महिलाएं और दस बच्चे शामिल थे। करीब साढ़े तीन बजे सेना ने सभी को शिविर में पहुंचाया। यह सभी पर्यटक बाहरी राज्यों के थे। 

पहले श्रीनगर-जम्मू हाईवे फिर यहां फंस गए

पर्यटकों का कहना था कि वह लोग पहले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां सड़क ध्वस्त हो गई थी, वहां फंसे थे। किसी तरह वहां से निकल कर मुगलरोड से जम्मू के लिए आए तो यहां भी फंस गए। मुगलरोड पर पड़ रही ठंड के बीच सेना देवदूत बनकर आई। 

विज्ञापन

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें